महिला मंडल लपास की नाटी छाई, रस्साकसी में महिला मंडल बड़वाहन बना विजेता,

 


जिला स्तरीय किसान मेला पधर में महिला मंडलों के लिए आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल लपास विजेता बना। महिला मंडल सरवाला दूसरे तथा महिला मंडल त्रेलु गहरी तीसरे स्थान पर रहा।


इसी दौरान महिला मंडलों की समूह गान प्रतियोगिता में महिला मंडल कोटरोपी पहले, महिला मंडल भुभु दूसरे तथा महिला मंडल शिव पधर तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह आयोजित एकल गान में महादेव त्रेला प्रथम, महिला मंडल बड़वाहन दूसरा और महिला मंडल कोटरोपी तीसरे स्थान पर रहा।



नशा निवारण पर नाटक का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिला मंडल देव ऋषि पाईंदल पाली प्रथम व महिला मंडल कुन्नु दूसरे स्थान पर रहा।


महिला मंडलों के लिए रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 27 महिला मंडलों ने भाग लिया महिला मंडल बड़वाहन विजेता रहा और कोटरोपी -2 उपविजेता रहा।

महिला मंडल लपास की नाटी छाई, रस्साकसी में महिला मंडल बड़वाहन बना विजेता, महिला मंडल लपास की नाटी छाई, रस्साकसी में महिला मंडल बड़वाहन बना विजेता, Reviewed by SBR on April 20, 2025 Rating: 5

Powered by Blogger.