Chinese Garlic Side Effects: गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है यह लहसुन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे?

 


Chinese Garlic Side Effects: लहसुन खाने में स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। लहसुन भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। इसकी खुशबू और टेस्ट हर डिश में जान फूंक देती है। पिछले कुछ सालों से भारतीय सब्जी मंडी में चाइनीज लहसुन की बिक्री खूब हो रही है। लहसुन खुशबू के साथ-साथ अपने सेहतमंद गुणों के लिए भी जाना जाता है। मगर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चाइनीज लहसुन बीमारियों का केंद्र है। इस लहसुन को खाने से सेहत बुरी तरह प्रभावित हो रही है। चाइनीज लहसुन खाने से कैंसर जैसी घातक बीमारी भी हो सकती है। जानिए इस बारे में सबकुछ।


भारत में बैन फिर भी हो रही बिक्री?

चाइनीज लहसुन पर देश में साल 2014 में ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इसके बावजूद भी भारत के बाजारों में इस लहसुन की बिक्री हो रही है, वो भी भारी डिमांड में। यह लहसुन उत्तर भारत में जोरों-शोरों से बिकता है। इस लहसुन का इस्तेमाल घर के व्यंजनों के साथ-साथ होटल के खाने में भी हो रहा है।


चलिए जानते हैं चाइनीज लहसुन सेहत के लिए हानिकारक क्यों है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, चाइनीज लहसुन में क्लोरीन और मिथाइल ब्रोमाइड जैसे कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है। दरअसल, लहसुन में नेचुरली काले रंग के दाग-धब्बे होते हैं जिन्हें आमतौर पर लोग लहसुन पर जमी गंदगी समझकर खाते नहीं हैं। वहीं, चाइनीज लहसुन को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने के लिए इन्हें क्लोरीन से धोया जाता है। क्लोरीन के संपर्क में आने से ही ये लहसुन हानिकारक बन जाते हैं। इन लहसुनों को खाने से सांस से जुड़ी समस्याएं होती हैं। जैसे :- सांसनली में जलन, घरघराहट, सांस फूलना और गंभीर खांसी। इन लहसुनों में मिथाइल ब्रोमाइड होता है जो कि किडनी को डैमेज कर सकता है। इसके अलावा कई अन्य गंभीर समस्याएं भी हो सकती है, जैसे :- देखने में समस्याएं होना, पर्सनालिटी डिसऑर्डर, मेंटल हेल्थ इत्यादि।


इंडियन और चाइनीज लहसुन में अंतर

चाइनीज लहसुन , भारतीय लहसुन के साइज से बड़े होते हैं।

चाइनीज लहसुन की कलियां मोटी होती हैं।

चाइनीज लहसुन को केमिकल से सफेद और चमकदार बनाया जाता है।

चाइनीज लहसुन में देसी लहसुन के बजाय स्मेल कम होती है।

चाइनीज लहसुन का छिलका आसानी से निकल जाता है।

0 Comments