ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुए संघर्ष के बाद तेल की कीमतों में उछाल

 


इजरायल पर ईरान द्वारा बैलि‍स्‍टि‍क मिसाइल दागे जाने के बाद तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है। इस हमले से पश्चिम एशिया में संघर्ष के और गंभीर होने की आशंका बढ़ गई है। इससे तेल की आपूर्ति बाधित हो सकती है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर तेल की कीमतों के मुख्‍य बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत एक प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है। कारोबारी समय के दौरान कल इसकी कीमत में पांच प्रतिशत से अधिक उछाल आई। कारोबारियों को यह भी आशंका है कि क्षेत्र में संघर्ष बढ़ने से होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। नौवहन मार्ग ओमान और ईरान के बीच है। यह मार्ग वैश्विक तेल व्‍यापार का मुख्‍य मार्ग है। इस मार्ग के जरिए विश्‍व के बीस प्रतिशत तेलों की आपूर्ति होती है।


 


ईरान विश्‍व का सातवां सबसे बड़ा तेल उत्‍पादक और पेट्रोलियम निर्यात देशों के संगठन का तीसरा सबसे बड़ा सदस्‍य देश है। 

0 Comments